Bilaspur arvind mishra shiv tiwari


आखिर पेड़ो की सुरक्षा और पेड़ो की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार पौधा बांटता है लगाने के लिए ताकि पर्यावरण की रक्षा कर सके लेकिन जमीन में जा कर देखे तो वृक्ष लगाने के बजाय पेड़ो को काट कर सेल करने की होड लगी है यह पहली बार सड़क पर देखा नहीं गया ऐसा हमेशा चलते रहता है लेकिन उसके बाद भी कार्यवाही कोसों दूर रहती है, जिससे वृक्ष काटकर बेचने वालो की हौसला बढ़ते नजर आ रहा है,
सूत्रों की माने तो जल स्तर हमेशा नीचे जाता जा रहा है हमे वृक्ष लगाने के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए ताकि प्रकृति की सुरक्षा हो सकें जल जीवन अच्छा रहे लेकिन जब सड़को पर आय दिन ट्रैक्टर में लाद कर कच्चा लकड़ियों का सेल किया जाता है, उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती तो सोचने का विषय है, क्या इसी प्रकार पेड़ो को काटकर सेल करने वालो के ऊपर कार्यवाही होगी की नहीं,
जनता का सवाल
जंगल बचे ही कितने है फिर भी पेड़ो की सुरक्षा करने वालो की निष्क्रियता पर सवाल उठना जायज है अब देखने वाली बात है पेड़ काटकर बेचने वालो के ऊपर प्रशाशन कार्यवाही करती है कि नहीं या ठंडे बस्ते में डाल कर ठंडा करती है









