Bilaspur arvind mishra shiv tiwari



आज कल आय दिन सड़कों पर रेत गाड़ियों की दौड़ सबसे तेज नजर आ रही है, न स्पीड कम न लोड कम देखने को मिल रहा है,
रेत गाड़िया शिवरीनारायण तरफ से रात और सुबह लेकर सैकड़ों गाड़िया बिलासपुर में आती है, जबकि मस्तूरी मोड के पास सुबह सुबह चेकिंग भी चलता है, उसके बाद भी बिलासपुर शहर के अंदर सैकड़ों गाड़ी रेत लेकर के पहुंचती है आखिर कार हो क्या रहा है समझ में नहीं आता, रेत गाड़ियों की जांच तक नहीं होती आखिर क्यों खनिज अमला केवल ट्रैक्टर जैसे छोटी गाड़ी पर कार्यवाही के लिए बाध्य है बड़ी गाड़ियों की जांच से क्यों बच रहे है,
सूत्रों ने बताया खनिज अमला नदी में ट्रैक्टर आदि पे कार्यवाही धड़ल्ले से करती है और बड़ी गाड़ियों पर कोई कार्यवाही नहीं करती जबकि सैकड़ों गाड़ी रेत रात भर और सुबह तक दौड़ती है उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती क्यों,?
यहां तक कि गाड़ियों रेत इस कद्र भरा रहता है कि रेत गाड़ी से उड़कर आने जाने वालो की आंखों में पड़ता है जिससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है उसके बाद भी रेत भर के गाड़ी सड़को पर दौड़ रही है, नियमों कायदों को तोड़ते हुए सड़क पर दौड़ रही है आखिर क्यों,
जनता का सवाल,
सड़क में इस प्रकार की लापरवाही अच्छी नहीं है प्रशाशन को इस पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि जन जीवन सुरक्षित रहे और दुर्घटना का डर दूर हो सरकार को भी इस पर गंभीरता से संज्ञान लेनी चाहिए और इसकी जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए,









