Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

जनादेश भाजपा के साथ: पश्चिम बंगाल ने चुना नया रास्ता : कौशिक
भाजपा की प्रचंड जीत से नया बंगाल और सशक्त बंगाल का होगा उदय : कौशिक
पश्चिम बंगाल, असम, की जीत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत से एक नया बंगाल और सशक्त बंगाल का उदय हुआ है, पश्चिम बंगाल कि जनता अब तुष्टिकरण और अराजकता की राजनीति से त्रस्त हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व और उनकी लोककल्याण नीतियों के प्रती वहां की जनता का अटूट विश्वास इस चुनाव में एक क्रांतिकारी परिणाम लेकर आया है। उन्होंने कहा की बंगाल की जीत केवल एक आकड़ो या पार्टी की जीत नहींं यह जीत दशकों से दबे उन लोगों की है जिनके हक को छिना जा रहा था, यह जीत पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के कई दशकों तक की गई मेहनत और धैर्य का प्रमाण है। बंगाल की माँ-माटी-मानुष को शत शत प्रणाम इस महाविजय से मानो बंगाल की “शस्य श्यामला भूमि पर वंदे मातरम का सामूहिक जयघोष हुआ है।” यह विजय हमारे प्रेरणास्त्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की धरती पर राष्ट्रवाद और सोनार बंगला के स्वप्न का उदय है।
उन्होने कहा कि बंगाल की जनता बताया है कि अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर हो तो अर्श से फर्श तक लाने में समय नही लगता बंगाल में टीएमसी की हार इसका स्पष्ट उदाहरण है जिसे जनता ने उखाड़ फेका है और विकास का मार्ग अपनाया है और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। इसके लिए पश्चिम बंगाल की जनता का आभार है और निश्चित ही इस विश्वास को अटूट विश्वास बनाए रखने में भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि रुझान यह भी दर्शाते हैं कि युवा मतदाता विकास, विश्वसनीयता और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव को महत्व देते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने असम राज्य में हैट्रिक करते हुए प्रचंड जीत हसील की है इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा और जनता के बीच का सबंध अटूट विश्वास का सबंध है, असम कि जनता ने ये सबित कर दिया है कि असम की प्रगति और सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा ने पिछले 10 वर्षो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से विकास का मार्ग चुना है,
सशक्त नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताकर, हर नागरिक ने खुशहाली का ताना-बना बुना है,
स्थिरता और भरोसे की इस जीत ने, एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश का संकल्प पुनः गुना है।









