Bilaspur arvind mishra shiv tiwari



ग्राम पंचायत बन्नाक डीह और घुमा में सीएसपी निमितेश सिंह ने बीट प्रणाली के तहत जन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर फ्राड बढ़ते अपराध से बचने और लोगों को पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बना कर कार्य करने की बात कही,



सीएसपी ने कहा आज कल जगह जगह अवैध शराब गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री करने वालो की जानकारी देने की बात कही ताकि ग्रामीणों की जीवन सुखमय हो, और अपराध को रोका जा सके,
सीएसपी ने कहा आज कल सबसे ज्यादा अपराध नशे से होता है जिसके चलते वाद विवाद मर्डर जैसी घटनाएं घटती है, ऐसे अपराधों से बचने की सलाह दी, और पुलिस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की बात कही,
सीएसपी ने कहा कही भी वाद विवाद की घटना घटती है तुरंत पुलिस से संपर्क करे पुलिस आपके सहयोग के लिए 24घंटे तैयार खड़ी है आपकी एक काल पुलिस आपके द्वार क्योंकि आपकी सुरक्षा हमारी पहली जवाबदारी है, इसी लिए तुरंत थाने को सूचित करे ताकि पुलिस आपकी सहयोग कर सके,
वहीं सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए है गांव में ऐसे तत्व जो ग्रामीणों को परेशान करता हो अवैध नशे का व्यापार करता हो बेझिझक इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे ताकि पुलिस आपके गांव में शांति कायम कर सके और आपके गांव में खुशहाल जीवन हो, साथ ही साथ मोबाइल में हो रहे फ्रॉड के बारे में जानकारी दिया,









