Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

1साल से दूषित जल और जल संकट से परेशान मेयर पूजा विधानी के वार्ड के लोग पानी मांगने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे,
महिलाओं ने बताया नल के पानी से कीड़ा आ रहा है गंदगी और बदबूदार है जिसे छन कर दैनिक उपयोग में ला रहे है किसी तरह अपने दिन काट रहे है, पीने के पानी का भयंकर संकट है,
बाँधवापारा हेमू नगर अटल आवास के महिलाओं ने बताया b ब्लॉक 15नम्बर में पानी की समस्या है,
टंकी से आने वाला पानी गंदा बदबूदार कीड़ा युक्त है जिसे छन कर यहां के रहवासी, पानी इतना गंदा है कि इसे पी नहीं सकते, हमारे ब्लॉक में बोर है ही नहीं हम पीने का पानी लाए कहा से,
दूसरे ब्लॉक में जाते है तो वहां के रहवासी पानी भरने नहीं देते लड़ाई करते है नल को कपड़े से बांध देते है,
पिछले एक साल से ऐसे ही चल रहा है उनका कहना है कि इसकी शिकायत तोरवा जोन कार्यालय निगम विकास भवन सब जगह कर चुके है उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्टर से पीने का पानी मांगने आए,

