Bilaspur arvind mishra shiv tiwari





ओम शांति, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी, शिव दर्शन भवन, तालापारा, बिलासपुर के अंतर्गत शिव वरदानी भवन, सरकंडा, एवं तालापारा सेंटर से सम्बंधित सेंटरों के द्वारा SECL, इंदिरा विहार कॉलोनी के ग्राउंड में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी ,तालापारा से जुड़े सदस्यों एवं समर्पित टीचर्स बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत परमात्म स्मृति एवं मुरली के महावाक्यों के साथ किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी रमा दीदी जी ने योग दिवस के महत्व को बताते हुए कहा की जैसे राजयोग से हमें मन की शांति अनुभव होती है वैसे ही शारीरिक योग हमें ऊर्जावान बनाता है तथा हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक योगा कराने के लिए विशेष international माउंटेनियर और योगा,जुंबा, एरोबिक्स ट्रेनर सुश्री निशा बहन को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने बड़े ही उमंग और धैर्यता के साथ सभी को योगा कराया। जिससे सभी का तन और मन प्रफुल्लित हो गया। तत्पश्चात सभी ने राजयोग मेडिटेशन किया। जिसमें प्रकृति के पांचों तत्वों को और आज के बदलते हालातों को देखते हुए सभी को सकाश (positive vibration), राजयोग मेडिटेशन के द्वारा दिया गया। अंत मे ब्रह्माकुमारी रमा दीदी जी ने कहा कि हमे रोजाना तन का योग भी करना चाहिए। दीदी जी ने ईश्वरीय सौगात देकर योगा ट्रेनर निशा बहन को सम्मानित किया। अंत मे भोग और परमात्म स्मृति के साथ यह कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।

