Mungeli arvind mishra shiv tiwari


पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
मुंगेली। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के बिलासपुर संभाग के उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नितेश कुमार मोहले के संयोजन में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति यादव (आध्यापिका ) एवं श्री चंद्रशेखर राजपुत(मास्टर ट्रेनर) उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सकुन साहू, द्वितीय स्थान आकाश सिंह तथा तृतीय स्थान भूमिका साहू ने प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

