Bilaspur arvind mishra shiv tiwari


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बी ई सी फर्टिलाइजर लंबे समय से सिरगिट्टी इंडस्ट्रीज छेत्र में स्थापित है, लेकिन पानी निकासी व्यवस्था आज तक नहीं है, जबकि नाली के रास्ते गंदा पानी नाले में छोड़ा जाता है जिससे नाले का जल प्रदूषित हो जाता है जिसे मवेशी पीकर बीमार होते है, या मर जाते है, इसके बाद भी न पर्यावरण सिंचाई या जिला प्रशाशन ने इस पर संज्ञान लिया,
सूत्रों ने ये भी बताया कि क्या फैक्ट्री बोर के भरोसे चल रही है जब फैक्ट्री में कही भी नदी से पानी लिया नहीं जाता तो इतना पानी आता कहा से है, सीएसआई डी सी से नल का पानी आता है तो इतनी विशाल फैक्ट्री संचालित हो सकती है सोचने का विषय है,
जनता का सवाल
जब फैक्ट्री इतने लंबे समय से संचालित है तो इस पर जांच और कार्यवाही आज तक क्यों नहीं हुई, जबकि गर्मी आते ही छेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है उसके बाद भी यहां अधिक पानी का उपयोग होता है आखिर इतना पानी आता कहा से है,
अब जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेती है कि नहीं देखने वाली बात या ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ती है

