Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नगपुरा झाल सड़क प्रस्तावित लंबे समय है, सड़क निर्माण का टेंडर कई बार हुआ लेकिन सड़क नहीं बनी गड्ढों के चलते लोगों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जवाब दार कोई ध्यान नहीं दे रहे है,
आखिर कब सुनेगी सरकार जनता की पुकार सड़क को मुख्यमंत्री जी के द्वारा भूमि पूजन किए आज कई महीना हो गया कई बार टेंडर निरस्त हो गया लेकिन सड़के नहीं बनी,
कब बनेगी नगपुरा से झाल पहुंच मार्ग जनता पूछ रही है सरकार से
क्या सरकार ग्रामीण छेत्र में ध्यान नहीं दे पा रही है विकाश की गंगा के बारे में भी पूछ रही है जनता सरकार से कब ग्रामीण क्षेत्रों में विकाश की गंगा बहेगी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कर रहे है इंतजार, कब होगी जनता पुकार पूरी,

नगपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि बार बार शिकायत के बाद नाले के ऊपर गड्ढे में मलबा डाला गया उस मलबे से दुर्घटना का डर बढ़ गया है आप जो मलबा डाले है विभाग के द्वारा न तो उसे तोड़ा गया और न बराबर किया गया ये कैसा विकास है,

वहीं नगपुरा के सरपंच विनय कौशिक ने बताया कि गाड़ी आने के बाद मलबा को देख कर मैने मना किया कि इससे लोग टकरा कर गिर जायेंगे लेकिन यहां सुनने वाला कौन है गाड़ी आई मलबा गिराए चल दिए मै वहां कहते रहा किसी ने मेरी बात तक नहीं सुनी जब ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि की बात सुनने वाला कोई नहीं है आखिर किसको सुनाए और कौन सुनेगा किस्से शिकायत करे कोई तो सुने और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को पर संज्ञान ले ताकि ग्रामीण भी इंसान है, शहर में विकाश के पैसे पहले से आ जाते है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पास हुए काम तक नहीं होते आखिर क्यों


